बीकानेर।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई सदर पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर भुट्टों के बास में कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की टीम ने की है। पुलिस ने रशिद के घर से एमडी कुल 5.29 ग्राम, अवैध कारतूस 12 बोर 3 नग, पिस्टल कारतूस 2, थ्री नोड़ थी 1, एसएलआर का कारतूस एक, कुल सात अलग-अलग कारतूसों के साथ करीब 17 लाख की नकदी के साथ मो. रशिद को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, हंसराज, मदनलाल, शब्दल अली, भागीरथ, ममता, संतराम शामिल रहें।
























