बीकानेर।नयाशहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तलवार जब्त की है। यह कार्रवाई भैरू कुटिया के पास 18 जनवरी की शाम को करीब सवा छह बजे की। पुलिस ने गश्त के दौरान 34 वर्षीय युवक को एक तलवार के साथ देखा। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के पास से अवैध तलवार जब्त की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























