बीकानेर।शराब के नशे में व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के करणी रिको में 20 जनवरी की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के ससुर कन्नोज हाल करणी रिको निवासी लखनङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है।परिवादी ने बताया कि उसका दामाद गौरव स्टील फैक्ट्री रिको में काम करता था और शराब पीने का आदि था। परिवादी ने बताया कि उसके दामाद ने 20 जनवरी को शराब के नशे में किराये के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























