बीकानेर।मारपीट कर गले से सोने की चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में वार्ड न. 11 महाजन निवासी सुनील ने संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 जनवरी की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गले से सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























