श्रीकोलायत । गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर गांव में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडित हेमंत पुत्र राधेश्याम चांडक निवासी जसुसर गेट, बीकानेर ने गजनेर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में हेमंत चांडक ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल कोडमदेसर में एक स्थान पर खड़ी कर गया था। जब कुछ समय बाद वापस लौटा तो मौके से मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई।गजनेर पुलिस ने पीडित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।























