बीकानेर।गर्म पानी से जल जाने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर में 19 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतका के दादा डालाराम पुत्र पदमाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय पोती रतना घर में गर्म पानी से जल गयी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मोत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























