बीकानेर। देशनोक के गीगासर रोड पर स्थित हरुदान की ढाणी में दोपहर भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।इस अग्निकांड में झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में दो बकरियां और एक बकरी का बच्चा जिंदा जल गए। इसके अतिरिक्त, झोपड़ी में रखा लगभग 3 क्विंटल तिल, 4 क्विंटल ग्वार, करीब 15 हजार रुपए नकद और महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर नष्ट हो गए।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन मनोहर दान और अजय बारासा ने स्थानीय ग्रामीणों और अन्य फायरकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।






















