बीकानेर।विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर 20 वर्षीय विवाहिता किसना पत्नी अनिल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सम्बंध में मृतका के मामा सदानाथ ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि भाणजी किसना हेमेरा रोही में खेत काश्त करती थी। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























