बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके केईएम रोड बाजार स्थित अग्रवाल नमकीन भंडार में आग लग गई। उठते धुएं को देखकर वहां काम कर रहे कर्मचारी बाहर भागे और पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए, जो हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे है। जानकारी के अनुसार अग्रवाल नमकीन भंडार के ऊपरी तले में आग लगी है, जहां नमकीन तैयार होता है। यहां गैस सिलेंडर सहित अन्यऐसे उपकरण भी रखे हुए है, जिनसे आग विकराल रूप ले सकती है, हालांकि कर्मचारियों ने एक-एककर गैस सिलेंडर बाहर निकालते हुए काफी हद तक खतरे का कम कर दिया है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।























