लूणकरणसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 73 वर्षीय एक बुजुर्ग को देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाने के सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर के नेतृत्व में शहीद भगतसिंह स्टेडियम के पास यह कार्रवाई की गई। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है।





















