बीकानेर। विशिष्ट लोक अभियोजक चतुर्भुज सारस्वत ने बार एसोसिएशन बीकानेर के अधिवक्ताओं से प्रेरित होकर बार एसोसिएशन के लिए मेडिकल किट बार एसोसिएशन को भेंट की है। बार एसोसिएशन बीकानेर के पूर्व मीडिया प्रभारी अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि बार में साथी अधिवक्ताओं को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा को देखते हुए मंगलवार को अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित और सचिव हेमंत सिंह चौहान को कीट भेंट की। इस अवसर पर चतुर्भुज सारस्वत ने कहा कि इस किट में प्राथमिक उपचार से संबंधित आवश्यक मेडिकल हर समय उपलब्ध रहेगी और इसे भविष्य में ओर अधिक सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इस दौरान केदारनाथ सारस्वत, अनिल सोनी, पवन कुमार सारस्वत, गणेश टॉक सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे





















