बीकानेर।लाखों रूपए का सोना चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में फड़ बाजार निवासी बसंत पुत्र राकेश ने निरज नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सत्यनारायण मंदिर के पास फड़ बाजार के पास 28 मार्च 2024 से 10 अगस्त 2025 के बीच की बतायी जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके घर से 171 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी जान पहचान है और उसके चलते उसने उसी के घर से सेंधमारी कर माल पार किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















