बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में गाड़ी रुकवाकर मोबाइल छीनने और फोन पे का पासवर्ड पूछकर पैसे ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, बाइक और लोहे के पाइप भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि 9 फरवरी को हेतराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था। वृंदावन कॉलोनी से पेमासर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक कार और बाइक सवार युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कार में तोड़फोड़ की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर फोन पे का पासवर्ड पूछकर खाते से राशि ट्रांसफर कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ के निर्देशन में, आरपीएस अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन तथा थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू की और महज छह घंटे के भीतर चारों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार, बाइक और लोहे के पाइप भी जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Article Ad 2
























