बीकानेर। बीकानेर में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज गंगाशहर पुलिस ने दो कार्रवाई करते हुए एमडी जब्त की है। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने सप्लायरों को पकड़ा है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी सविता डाल की टीम ने यह कार्रवाई की है। दोनों आरोपी बीते करीब तीन महीने से फरार थे।
पुलिस ने मुक्ताप्रसाद थाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने नीमच मध्यप्रदेश के रहने वाले सत्यनारायण राठौड़ पुत्र कमलेश, नागौर के रहने वाले घनश्याम सिंह पुत्र रामनारायण को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनो को पीसी रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सविता डाल के साथ सुखलाल, सचित्र, हंसराज शामिल रहें।





















