बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर गांव स्थित रामदेवजी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवाद कानासर निवासी 60 वर्षीय सुमेरसिंह पुत्र गोरखसिंह राजपूत ने बताया कि वह गांव के कानासर बायपास स्थित रामदेवजी मंदिर में पूजा करता है। 14 फरवरी की रात करीब :30 बजे मंदिर में चोरी की वारदात हुई। रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही कालूसिंह पुत्र बेरिसालसिंह राजपूत, मुकेश पुत्र मदन कुम्हार तथा एक अन्य व्यक्ति पर मंदिर के गल्ले से करीब 20 से 25 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बंशीलाल को सौंपी गई है।
























