बीकानेर। सभी स्कुलों में परीक्षा के बाद अप्रैल माह में सेशन शुरु होने जा रहा है। इसको लेकर सरकार ने अपनी तैयारी कर ली तो उधर निजी स्कूलों के संचालकों ने भी तैयारी कर चुके है। हर बार की तरह अभी से ये शिकायते आनी शुरु हो गई है कि स्कूल संचालकों द्वारा एक ही दुकान से पुस्तक मांगवा रहे है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र सिंह मेडतिया ने संभागीय आयुक्त को एक पत्र देकर अवगत कराया कि सभी सीबीएसई व अन्य प्राईवेट स्कूलो की पुस्तकें स्कूल की मर्जी से एक ही दूकान में मिलती है। सरकारी आदेशानुसार स्कूलों की पुस्तकों की लिस्ट पब्लिकेशन सहित 2 माह पूर्व अपने स्कूल की अधिकृत वेबसाईट पर व नोटिस बोर्ड पर चिपकाए जिससे अभिभावक पुस्तकें किसी भी दूकान से ले सकें। सभी बुक्स लिस्ट ऑपन होने से सभी पुस्तक विक्रेता पुस्तकों का विक्रय करेंगे। जिससे अभिभवक को पुस्तकों में अधिकतम छूट पर पुस्तकें मिलेगी। एकल पुस्तक विक्रेता का एकाधिकार समाप्त हो । इसको लेकर आप सख्त कार्यवाही करके मर्जी व एकाधिकार समाप्त किया जाए।






















