तिरुपति अपार्टमेंट निवासियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली फागोत्सव हंसते गाते नाचते
हुए धूमधाम से मनाया गया। तिरुपति निवासी कमल कुमार राठी ने बताया बीकानेर के प्रसिद्ध रंग-रसिया ग्रुप के कलाकारों द्वारा होली के गीतों की चंग के साथ शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के कलाकारों द्वारा
गाये गीतों पर निवासियों ने नाचते गाते हुए खूब आनंद लिया। गिरिराज बिनानी बताते हैं कार्यक्रम मे बीकानेर के विभिन्न कलाकार गायक बटुक ओझा, अशोक अनुराग द्वारा गाये गीत का तिरुपति निवासियों ने खूब आनंद लिया। ऐश्वर्या बिनानी सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में संदीप राठी, मुकुल दमानी अमित मुंधडा, जय गोपाल जी, कौशल बिनानी, मनमोहन बिनानी, शुभम, राजा, पीयूष आदि का विशेष सहयोग रहा।






















