बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। घटना 19 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच गोलछो का मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार सेठिया के मकान में हुई। परिवादी के अनुसार जब वह शाम करीब 4 बजे घर लौटा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घर से 5 ग्राम सोने की अंगूठी, लगभग 300 ग्राम चांदी के बर्तन, 10 हजार रुपये (20 व 10 रुपये के पुराने नोटों की गड्डियां) तथा एंटीक सिक्के चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस थाना ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























