बीकानेर।अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती में 7 मार्च की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सर्वोदय बस्ती निवासी श्रवण पुत्र भागीरथ ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का मनोज पुत्र हंसराज अपने खेत में चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























