खाजूवाला क्षेत्र के चक 40 केवाईडी निवासी 19 वर्षीय अनिल की सड़क हादसे में मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवादी हेतराम नायक ने पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि चार युवकों ने रंजिश के चलते मोटरसाइकिल से जानबूझकर टक्कर मारी।
हादसे के बाद घायल अनिल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना को सड़क हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शंकरलाल, सुरेंद्र सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























