बीकानेर। शहर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे की बताई जा रही है, जब युवक अपने घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान अंकित भदरवाल (20) पुत्र हरीश कुमार, निवासी जीनगरों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य मोहम्मद जुनैद खान, शोएब भाई व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।
घटना की जानकारी मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस ओमप्रकाश के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


























