बीकानेर।तोलिए से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्तक करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में सुजानदेसर निवासी युवराज ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 25 मार्च की रात को घर के सभी लोग सो गए थे। सुबह जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कोई हरकत नहीं हुई। जिसके बाद जब गेट खोला तो सका भाई सुभाष पंखे के हुक से लटका मिला। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


























