बीकानेर। किराये के मकान में रहने वाले व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती गली नंबर 01 की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार चंदू ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार सेनू तेज जो कि किराये के मकान में अपने पत्नी, बच्चो के साथ रहता था। परिवादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार ने किराये के मकान में रात के समय में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



























