आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को हमारे विद्यालय सेन्ट वीनस पब्लिक सीनीयर सैकण्डरी विद्यालय जयनारायण व्यास नगर बीकानेर, में हाईकोर्ट के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साईबर क्राइम पर एक जागरूकता की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें *ADJ* कोर्ट नः 3 के माननीय *ADJ* श्री धनपत माली जी ने कक्षा 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को साईबर क्राईम के बारे में सरल और सुन्दर भाषा में समझाया । बच्चों को बताया कि आज पूरी दुनिया हमारी मुठ्ठी में है यानि मोबाईल हमारी मुठ्ठी में है, और मोबाईल का जमाना है परन्तु इसके इस्तेमाल में जागरूक रहने की पूर्ण आवश्यकता है। उन्होने एक स्लोगन *Think Before Click* द्वारा यह भी बताया किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले कुछ सेकण्ड सोचें जरूर, जिससे आप साईबर फ्राॅड से बच सकतें । मोबाईल ने बहुत सुविधा दी है और सारे कार्यों को तेज गति दी है लेकिन इसका उपयोग सावधानीपूर्वक करना आवश्यक है, शाला के संस्थापक श्री लालचंद तुलसानी ने शाला का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
सादर


























