सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई 2026 को बीकानेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए बैनर का विमोचन श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ के अधिष्ठाता पूज्य श्री योगी शिव सत्यनाथ जी महाराज एंव बीकानेर वेलनेस सेंटर, चलाना हॉस्पिटल में भी प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन किया गया, जहां उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. वत्सला गुप्ता, आकांक्षा, डॉ. विजय चलाना, अनिल, प्रतीक चलाना डॉ. शिव, रिद्धि, डॉ. आर. के. सोनी, योगासन बीकानेर के जिला प्रभारी श्रीमती स्नेहा नारगं, भवानी शंकर, नन्दकिशोर गहलोत, जयचन्द उपाध्याय, विकास जी जोशी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने योगासन को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए युवाओं को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे। योगासन बीकानेर के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई 2026 को बीकानेर वेलनेस सेंटर, चलाना हॉस्पिटल में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभसुबह 9 बजे होगा, खिलाड़ियों का प्रतियोगिता को लेकर जिलेभर के खिलाड़ियों एवं योग प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी अधिकतम चार इवेंट्स में भाग ले सकेगा। जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग, सीनियर तथा सीनियर ए, बी एवं सी वर्ग के खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपए निर्धारित किया गया है, जिला प्रभारी श्रीमती स्नेहा नारगं ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं रिस्क प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता के सभी इवेंट्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में बीकोनर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
























