बीकानेर। जमीन के एवज में पांच लाख रूपए देने और अब जमीन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत पुलिस थाने में हिसार हरियाणा के रहने वाले जितेन्द्र ने इस्तगासे के जरिये गुरूचरण, रामप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 मार्च 2024 से 22 नंवबर 2025 के बीच की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसने सवा लाख रूपए बीघा के हिसाब से जमीन खरीदना तय हुआ। जिस पर परिवादी ने 5 लाख रूपए भुगतान कर दिया लेकिन आरोपियों ने इसके बाद जानबूझकर उसे जमीन का बैयनााम नहीं करवाया और ना ही पैसे वापिस दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















