पावन अधिक मास मे श्री मदभागवत रसामृत कथा का आयोजन मुरलीधर रोड स्थित बाबा रामदेव पार्क, उष्टवाहिनी माता जी मंदिर के सामने हो रहा है। संयोजक पंडित अक्षय पुरोहित ने बताया कि आज तृतीय दिवस की कथा में लक्ष्मीनाथ पीठासीन पंडित गोविन्द जी व्यास ने भगवान कपिल मुनि द्वारा माता देवहुति को सांख्य दर्शन का उपदेश एवं सती आख्यान का सुंदर वर्णन किया। आयोजनकर्ता पुष्पा देवी व्यास एवं परिवार द्वारा पूजन किया गया।

साथ ही शास्त्रीय व हवेली संगीत के कलाकार पं. श्री नारायण दास जी रंगा एवं उनकी टीम द्वारा दो भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।





















