बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार पुलिस टीमें नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में पांचू पुलिस टीम ने थानाधिकारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अीम ने किशनासर तिराहे स्थित एक फॉर्म हाउस पर दबिश दी। जहां पर पुलिस टीम ने फलोदी गांव के रहने वाले मोहनराम को 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















