
बीकानेर। महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करने वाले प्रतिष्ठित वोटफा (वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स) का बीकानेर चैप्टर 2026 इस वर्ष 8 अगस्त 2026 को बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ह्यूमन केयर सोसाइटी की पहल है, जो वर्ष 2015 से जयपुर में इस सम्मानजनक आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। बीकानेर चैप्टर का आयोजन टी एफ इवेंट्स के सहयोग से किया जा रहा है।
इस मंच के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, उद्यमिता, कला-संस्कृति, खेल, विज्ञान, मीडिया, व्यवसाय एवं अन्य क्षेत्रों में समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं।
आयोजकों द्वारा बताया गया है कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए क्यू आर कोड के माध्यम से नॉमिनेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिक जानकारी या किसी भी सहायता के लिए इच्छुक प्रतिभागी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
7665710625/8955945652
वीमेन ऑफ़ दी फ्यूचर अवार्ड्स का उद्देश्य उन महिलाओं को पहचान और सम्मान देना है जो अपने कार्य, दृष्टि और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और भविष्य की नई दिशा तय कर रही हैं।






















