बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र में दो बहनों के परिवारों के बीच भूमि विवाद थाने तक पहुंच गया और दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए। सेरूणा थाने में परस्पर दर्ज हुए मामलों की जांच एएसआई आवड़दान कर रहे हैं।थाना क्षेत्र के राजेडू गांव निवासी 60 वर्षीय शांतिदेवी पत्नी स्वर्गीय रेवंतराम जाट ने इसी गांव के रहने वाली अपनी बहन सुगनादेवी व उसके पति ओमप्रकाश पुत्र सुरजाराम जाट, उसके बेटे सुशील के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ जबरन उसके घर में घुसकर गाली गलौच करने व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।वही दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाए की 23 मई की शाम करीब 6 बजे आरोपी जबरन उसके घर में घुसे और उसकी माँ व भाई के साथ मारपीट करते हुए गले में पहने 2 सोने के आभूषण तोडक़र ले गए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















