बीकानेर। नोखा थाने में नोखा गांव निवासी एक युवक ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा पुरुष और महिलाओं के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।इस संबंध में छैलूराम बाजीगर निवासी नोखा गांव ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया की 23 अप्रैल को गांव में था। इस दौरान भगवान राम, सुभाष, हनुमान राम, संपूराम, दिलीप, फुसाराम, अनिल, देवाराम, गोकुल, सुखराम, गणेश, दुर्गाराम, अर्जुन राम,पप्पूडी, मंजू देवी, कमली, गोमती, समू देवी, दिनाराम ने सहित सभी ने उसके साथ लाठी, डंडो साथ मारपीट की। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह हिंयादेसर गोलाई के पास खड़ा था उसके साथ मारपीट की उसका भाई बचाने आया उसके साथ भी मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















