बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने 25 हजार के इनामी को हाई प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खाजुवाला पुलिस ने की है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ अमरजीत चावला के सुपरविजन में की गयी है।
पुलिस ने बॉर्डर पार से आने वाली हेरोइन के बहुचर्चित मामले में पाली से एक को गिरफ्तार किया है। पाली पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को खाजुवाला पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी अभिषेक को शिवपुरा (पाली) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बीकानेर के खाजूवाला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुछताछ में आरेापी ने इस राज खोले है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने मुख्य सरगना और अंतरराष्ट्रीय तस्कर राकेश प्रजापत के साथ मिलकर हेरोइन की दो बड़ी खेप लाना स्वीकार किया है। अब इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। बता दे कि बीकानेर में 21 अप्रेल को स्कूटी हादसे का शिकार हो गयी थी।
स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 14 किलो के करीब हेरोइन मिली थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 70 करोड़ की कीमती है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।






















