बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत लगातार एक्शन जारी है। इसी कड़ी में खाजुवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 24 मई को इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी सुनील कुमार ने व उसकी गैंग के लोोगें द्वारा भोले भाले ग्रामीण लोगों को खाते किराये पर लेकर उसमें साइबर अपराध के पैसे ट्रांसफर किए जाते है। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सैकड़ों लोगों से उनके बैंक डायरी, चैक बुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल उन करोड़ों रूपए का लेनदेन करता था और इस कार्य पिछले तीन साल से जुड़ा हुआ था। जिसमें कई अन लोगों के मिलीभगत की भी संभावना है। परिवादी आरोपी ने तीन खाते धोखाधड़ी पूर्वक लालच देकर किराये पर लिए थे। जिनमें लगभग दो लाख रूपए साइबर ठगी हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है।






















