बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई जारी है। महाजन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हजारों नशीले टेबलेट के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में महाजन पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अरजनसर-पल्लु मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रूकवाया। जिसकी तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान कार में से 22000 हजार नशीली गोलियां मिली। पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ जोधपुर के सरदारपुरा निवासी जीतराम को ट्रामाडोल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















