बीकानेर। पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग के साथ ठगी करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के रोड़वेज बस स्टैंड के सामने की है। जहां पर किसान के साथ पुलिसकर्मी बनकर लोगों ने पैसे ठग लिए और कुछ ही मिनटों में रफ्फू चक्कर हो गए। जानकारी के अनुसार बज्जू के गज्जेवाला में निवासी ईश्वर राम खेतीबाड़ी करते हैं। अपनी फसल बेचकर 75 हजार रूपए लेकर जा रहा था।इस दौरान बाइक सवार ने खुद को पुलिस का सीओ बताया और कहा कि कल ही हमने तीन लाख के नकली नोट पकड़े है। आपके पास जो पैसे है उन्हें चैक करवाओ। बुजुर्ग उनकी बातों में आ गया और पैसे चैक करवाने के लिए दे दिए। जब नकली सीओ किसान से पूछताछ कर रहा था, तभी पीछे से एक और व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर वहां आया।फर्जी अधिकारी ने उसे भी रोका और कहा कि तुम्हारे पास कितने पैसे हैं? उस दूसरे व्यक्ति (जो कि ठग का ही साथी था) ने कहा कि मेरे पास पैसे हैं और उसने तुरंत अपनी जेब से नकदी निकालकर दिखा दी। यह देखकर बुजुर्ग किसान को पूरा विश्वास हो गया कि सामने खड़ा व्यक्ति सचमुच बड़ा पुलिस अधिकारी है। इस दौरान ठग ने पैसे को बदल दिया और पैसों के लिफाफे में कागज डालकर बुजुर्ग को थमा दिए। उस समय बुजुर्ग ने पैसे चैक नहीं किए और घर जाकर लिफाफा देखा तो उसके केवल पेपर की कटिंग मिली।फर्जी अधिकारी ने उसे भी रोका और कहा कि तुम्हारे पास कितने पैसे हैं? उस दूसरे व्यक्ति (जो कि ठग का ही साथी था) ने कहा कि मेरे पास पैसे हैं और उसने तुरंत अपनी जेब से नकदी निकालकर दिखा दी। यह देखकर बुजुर्ग किसान को पूरा विश्वास हो गया कि सामने खड़ा व्यक्ति सचमुच बड़ा पुलिस अधिकारी है। इस दौरान ठग ने पैसे को बदल दिया और पैसों के लिफाफे में कागज डालकर बुजुर्ग को थमा दिए। उस समय बुजुर्ग ने पैसे चैक नहीं किए और घर जाकर लिफाफा देखा तो उसके केवल पेपर की कटिंग मिली।






















