बीकानेर। नयाशहर पुलिस का जुए पर एक्शन जारी है। इसी कड़ी में सेटेलाइट अस्पताल के पास कार्रवाई करते हुए चार लोगां को पकड़ा है। जिनके पास से हजारों रूपए और ताश के पते जब्त किए है। पुलिस टीम ने जनता धर्मकांटे के पीछे ताश के पतों पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा। जिनके पास से 19180 रूपए भी जब्त किए है। पुलिस ने चारों के खिलाफ आरपीजीओ के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि नयाशहर पुलिस का लगातार जुए के खिलाफ एक्शन जारी है। बीते दिनों भी पुलिस ने ऐसी कई कार्रवाई की थी।





















