बीकानेर। मकान पर हमला करते हुए गेट तोडने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में जीनियश स्कूल के पास रहने वाली महिला ने मोहिन, दानिश, सोहिन के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 मई की रात को जगमन कुंआ के पास की है।
इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके मकान पर हमला किया। आरोप है कि हमला करते समय आरोपित ने उसके घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और मारपीट करते हुए धमकियां दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















