बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुरानी चुंगी चौकी क्षेत्र में 9 जून की सुबह करीब 9 बजे सहीराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में मृतक के भाई हेतराम चौधरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के आधार पर नयाशहर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





















