बीकानेर। बारिश के बाद अब गर्मी बढने लगी है लेकिन इस बीच राहत की खबर सामने आयी है। 11 जून गुरूवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा।गुरुवार को जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- इस सिस्टम का असर राज्य में 14 जून तक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, करौली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।





















