बीकानेर। अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ लूणकरणसर रणवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी लूणकरणसर गणेश कुमार की अगुवाई में प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सरकारी भूखंड पर कब्जे की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त करवाया गया।
प्रशासन की टीम ने हिस्ट्रीशीटर कालुनाथ की अवैध भुखंड की चार दीवारी, एक भूखंड में बने दो कमरे, पानी की डिग्गी, 20 अवैध भूखंड जिनकी तार पट्टी की गयी हुई थी। उन सब को मुक्त करवाते हुए नगरपालिका द्वारा अपने कब्जे में ली गयी। उक्त सपंति में बाजार में कीमत पांच करोड़ रूपए आंकी जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम के साथ-साथ तहसीलदार विनोद पुनियां, ईओ नगर पालिका भवानी ङ्क्षसह भी मौजूद रहें।
Sanskar





















