बीकानेर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आज पुलिस टीम ने पैदल गश्त की। एसपी के निर्देशन में नयाशहर पुलिस टीम ने आज एसएचओ कविता पूनिया की अगुवाई में यह गश्त की। थानाधिकारी पुनिया ने बताया की क्षेत्र में कानून व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए लगातार नयाशहर पुलिस द्वारा गश्त की जाती रही है। इसी के चलते आज नयाशहर पुलिस टीम ने गोकुल सर्किल, परशुराम सर्किल, करमीसर तिराहा यह गश्त की गयी। इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद किया संदिग्ध लोगों, संदिग्ध गतिविधियों को लेकर तुरंत सूचना देने के लिए भी जागरूक किया।





















