बीकानेर। चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन में कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 6 जून को कपिल सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि नयाशहर थाने के सामने उसकी जुगल जोड़ी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने दुकान में मौका पाकर करीब 75 ग्राम सोना चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली सविता डाल ने टीम का गठन किया। पुलिस टीमों ने आरोपियों की जानकारी जुटाई और राजू मंडल उर्फ शांतनु करनार व उसके साथ सुबरात अली उर्फ सोबरात को मुंबई के बोरीवाली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया लाखों का 75 ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपियों से अन्य चोरियों के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सविता डाल, राकेश मीणा, संदीप कुमार, लीलाधर, दिलीपङ्क्षसह शामिल रहें।





















