बीकानेर। प्रदेश में लगातार गर्मी के बीच राहत मिल रही है। जिसके चलते गर्मी के तेवर कुछ ढ़ीले पड़े है। गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से गुरुवार को उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और अलवर के इलाकों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, कई जिलों में हल्की धूप के बीच उमस बनी रही। प्रदेश में गुरूवार को जैसलमेर सबसे गर्म रहा। वहीं बीकानेर में तेज धूप रही लेकिन लू की थपेड़ों से राहत मिली। दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और अलवर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। श्रीगंगानगर में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।इसके अलावा हनुमानगढ़, अलवर और झुंझुनूं के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई। आज कई जिलों में आधंगी, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभग के अनुसार आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, अलवर, दौसा, जयपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।





















