बीकानेर। धोखे से गाड़ीपर बिठाकर ले जाने और चाकू से वार करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में माताजी मंदिर के पास सुभाषपुरा निवासी रज्जाक अली ने साहिल व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना डूडी कारखाना के पास 11 जून की रात को 3 बजे के आसपास की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके बेटे आदिल को बाइक पर बिठाकर ले गए।
परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे धोखे से ले गए और चाकू से वार किया। जिससे उसके बेटे को गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















