बीकानेर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान म्युल हंटर के तहत बीकानेर साइबर बाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी फर्म बनाकर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया और उसी खाते के जरिए करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बंगलनगर निवासी चम्मालाल सोनी उर्फ कालु (28) साइबर ठगी गिरोह के लिए बैंकिंग नेटवर्क उपलब्ध कराने का का काम करता था। आरोपी ने एक फर्जी फर्म बना रखी थी
आरोप है कि इसी फर्म के नाम पर बैंक में अकाउंट खुलवाया गया और बाद में उसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए किया गया। साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में 1 अप्रैल से मई के बीच मात्र 19 दिनों में 2 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा हुई। इतनी बड़ी रकम के लगातार लेन-देन ने जांच एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया।





















