बीकानेर। घर से 20 लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में परिवादी ने घर पर काम करने वाले एक मजदूर पर शक जताया है। मामला जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी उदासर में 14 मई से 31 मई के बीच की है।
इस सम्बंध में कृष्णा कुमारी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके घर से लगभग 20 लाख के आभूषण चोरी हो गए। प्रार्थिया ने बताया कि उसे शक है कि घर पर पूर्व में काम करने वाले मार्बल घिसाई वाला ही उसके यहां से आभूषण चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















