बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में अब आरोपों के बीच जांच अधिकारी को इधर से उधर किया गया है। बीते दिनों सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में चाकूबाजी हुई। जिसमें एक युवक घायल हो गया था। पीडित पक्ष ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।इस मामले में अब तक एक को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कोहर सिंह को लेकर पीडित पक्ष निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसपी से मुलाकात की थी। जिसके बाद अब एएसआई को नयाशहर थाने से खाजुवाला थाने में लगाया गया है।





















