बीकानेर। वर्ष 2026 केलिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश अनुसार वर्ष 2026 में 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। बता दे कि निर्जला एकादशी के दिन पुरे दिन विभिन्न संगठनों, सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों द्वारा दान, पुण्य किया जाता है। शहर की सड़कों पर हर कुछ सौ मीटर पर ऐसे धार्मिक और दान पुण्य के आयोजन देखे जाते रहें हैं।





















