बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा, वृत खाजुवाला गौरव सारस्वत के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत की टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध डोडा पोस्त की धरपकड़ के तहत दबिश दी गयी। इस दौरान पुलिस ने चक 24 बीडी निवासी भुराराम पुत्र स्व. हेतराम, विकास पुत्र भुराराम के कब्जे से 04.245 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत, श्रवण कुमार, किशन ङ्क्षसह, शेरसिंह, सुभाषचन्द्र, श्रवणराम, धारासिंह, सहीराम, मनोहरी, दीपक, विक्रमपाल, प्रेम कुमार, प्रेमचंद शामिल रहें।





















