जेल में सुरक्षा में एक बार फिर सेंधमारी हुई है, जहां तलाशी के दौरान सिम सहित मोबाइल फोन मिला है। इस संबंध में केन्द्रीय कारागृह प्रहरी सुंदरलाल ने बंदी अंकित पंडित उर्फ धमाका पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरियाणा के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।जेल प्रहरी के अनुसार जेल में तलाशी के दौरान एक कचौडा कंपनी का मोबाइल फोन मय सिम कार्ड मिला। ऐसे में बंदी अंकित पंडित उर्फ धमाका के खिलाफ 42 कारागार (राज. संशोधन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसकी जांच एसआई मंजीत कौर कर रही हैं।
























